भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियन BIHAR WOMEN'S ASIAN GUDIYA ONS TROPHY RAJGIR 2024 GUDT
![भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियन BIHAR WOMEN'S ASIAN GUDIYA ONS TROPHY RAJGIR 2024 GUDT](https://jannayaknews.in/uploads/images/202411/image_870x_673f1e6b9e407.jpg)
भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियन
BIHAR WOMEN'S ASIAN
GUDIYA
ONS TROPHY RAJGIR 2024
GUDT
BIHAR WOMENSASAN
MPOSTROPY RATR202
RAJGIR, BIHAR
भारत ने चीन को 1-0 से हराया, दीपिका का गोल डिसाइडर बना
नालंदा।
बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वाटर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने
भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0- o की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम
5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपेसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे। भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
![like](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/wow.png)