गाजा में 'नाजुक' युद्धविराम खतरे में: नेतन्याहू ने दिए 'शक्तिशाली हमलों' के आदेश, हमास का खंडन
गाजा में 'नाजुक' युद्धविराम खतरे में: नेतन्याहू ने दिए 'शक्तिशाली हमलों' के आदेश, हमास का खंडन
अमेरिकी मध्यस्थता वाली शांति भंग होने की कगार पर, बंधकों के अवशेषों पर बढ़ा विवाद
यरूशलम/गाजा: इजरायल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ नाजुक युद्धविराम एक बार फिर गंभीर तनाव में आ गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर समझौते के स्पष्ट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गाजा पट्टी में "शक्तिशाली हमले" करने का आदेश दिया है, जिसके बाद इजरायली वायु सेना ने गाजा में हवाई हमले किए हैं। हालांकि, हमास ने इजरायल के आरोपों को खारिज करते हुए जवाबी कार्रवाई को युद्धविराम का उल्लंघन बताया है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?