ट्रंप के प्रस्तावित मंत्रियों से हिला पाकिस्तान वॉशिंगटन / इस्लामाबाद।

ट्रंप के प्रस्तावित मंत्रियों से हिला पाकिस्तान
वॉशिंगटन / इस्लामाबाद।
अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब आगामी कार्यकाल के लिए
मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दे रहे हैं। परेशान ट्रंप प्रशासन में शामिल किए
लोगों
लेकिन ट्रंप ने अब तक जिन को चुना है, उनके नाम देखकर पाकिस्तान हिल गया है। ट्रंप ने अभी सेही संकेत दे दिया है कि पाकिस्तान अब अमेरिकी विदेश नीति के लिए प्राथमिकता में नहीं रह गया है। ट्रंप ने अपने विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सीआईए प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया है, जो पाकिस्तान के लिए बुरी खबर की तरह सामने आया है।
पाकिस्तान विरोधी मार्को रूबियो बनेंगे मंत्री इस्लामाबाद सबसे ज्यादा गए उन लोगों को लेकर है, जो पहले पाकिस्तान के खिलाफ और भारत समर्थक बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। विदेश मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर डोनाल्ड ट्रंप ने मार्को रूबियो को नामित किया है। इसी साल जुलाई में सीनेटर रूबियो ने सुर्खियां बटोरी, जब उन्होंने अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पेश किया, जिसमें भारत का समर्थन और पाकिस्तान का विरोध किया गया। भारत को जापान,
इजरायल, कोरिया और नाटो जैसे सहयोगियों के बराबर मानने की बात
कही गई है।
माइक वॉल्ट्ज़ भी खतरे की घंटी
ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज सो अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुना है। रूबियो की तरह ही वाल्ट्ज भी पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी हैं। वाल्ट्ज पाकिस्तान पर दबाव बनाने की वकालत करते रहे हैं कि वह सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक प्रयास करे । वाल्ट्ज अमेरिकी सेना में सेवा दी है और अफगानिस्तान में तैनात रहे हैं।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?






