महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए गृहमंत्री शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया

नवंबर 11, 2024 - 12:09
 0  4
महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए गृहमंत्री शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया


महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए गृहमंत्री शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया
किसानों की कर्जमाफी, महिलाओं को 2100 रु. महीना, 25 लाख नई नौकरियों का वादा
| अमित शाह बोले- एनडीए की सरकार बनने के सौ दिन में लागू होगा घोषणा पत्र
राज्य के निम्न आय वर्ग के लोगों को मुफ्त राशन देने का किया ऐलान
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इसमें भाजपा ने महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान देने के साथ विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए राज्य को प्रौद्योगिकी विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने पर जोर दिया है। निम्न आय वर्ग के लोगों को प्रतिमाह राशन देने का वादा भी किया है।
शाह ने कहा एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के 100 दिन के भीतर घोषणा पत्र लागू करना शुरु कर दिया जाएगा। शाह ने बताया इस घोषणा पत्र में वृद्धावस्था पेंशनधारकों
भाजप ती आहे, तर
महाची प्रगती
को 2100 रुपये देने का वादा किया है। आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को 15 हजार रुपये वेतन और बीमा कवरेज देने, 25 लाख नौकरियां पैदा करने और 10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा घोषणा पत्र में किया है। इसके साथ ही महिलाओं में वित्तीय साक्षरता पैदा करने के लिए 2100 दिए जाएंगे व प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए 25 हजार महिला को पुलिस
बल में शामिल किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी और किसान सम्मान योजना में रु. से 12 हजार रुपये एमएसपी के साथ समन्वय में 15 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों को अधिक वित्तीय सुरक्षा व सम्मान मिल सके। महाराष्ट्र के सभी परिवारों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रखी जाएंगी। आने वाले समय
में 25 लाख रोजगार सृजित होंगे व 10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों के 45 हजार गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी। महाराष्ट्र को प्रौद्योगिकी, विनिर्माण व नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। 'मेक इन महाराष्ट्र' रणनीति को लागू करने से, भारत के अग्रणी विनिर्माण राज्य के रूप में महाराष्ट्र की स्थिति मजबूत होगी । महाराष्ट्र एक वैश्विक फिनटेक और एआई राज्य बन जाएगा। इसके लिए वैश्विक फिनटेक कंपनियों को आकर्षित करने वाला माहौल बनाया जाएगा व वित्तीय प्रौद्योगिकी में नई अवधारणाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। अनुसंधान, नवाचार, विकास को बढ़ावा देने के लिए देश का पहला विशेष विवि स्थापित किया जाएगा।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow