रीट-2021 घोटाले की दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार

अक्टूबर 24, 2024 - 11:21
 0  3
रीट-2021 घोटाले की दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार


रीट-2021 घोटाले की दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार
नाटकीय तरीके से आई पकड़ में, एसआई भर्ती घोटाले में तार जुड़े जोधपुर | जोधपुर रेंज पुलिस ने रीट परीक्षा घोटाला - 2021 की मुख्य सूत्रधार दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्हें बड़े नाटकीय ढंग से पकड़ा गया। रेंज पुलिस साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन बैच वार्मर्स अभियान चलाया और दोनों महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था।
आईजी विकास कुमार ने बताया प्रतियोगिता परीक्षा मे वांडित भवंरी व संगीता को पकड़ा गया है। भवंरी पत्नी हेमाराम को महाराष्ट्र के पुणे के वेटल
इलाके से व संगीता पुत्री सुखराम को सांचौर से पकड़ा जा सका है। दोनों तीन साल से फरार चल रही थी। आईजी के अनुसार 2021 में होने वाले रीट परीक्षा में धांधली की मुख्य सूत्रधार होने के कारण इन्हें गिरफ्तार किया है। इस घोटाले के सूत्रधारों की कड़ी बहुचर्चित उपनिरीक्षक परीक्षा भर्ती घोटाले में भी जुड़े रहे है । वृन्दावन में पुजारिन बनने का स्वांग रचकर फरारी काट रही छम्मी विश्नोई भी प्रकरण की मुख्य सूत्रधार रही है। साइक्लोनर
टीम ने लगभग तीन महीने पहले ही 75 हजार की इनामी छम्मी विश्नोई को वृन्दावन से गिरफ्तार किया था।
आई जी ने बताया कि आरोपित छम्मी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ से संगीता - भंवरी के फरारी के ठिकानों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इस पर साइक्लोनर टीम ने भंवरी की लोकेशन पुणे, संगीता की लोकेशन सांचौर में मिलने पर दो टीमें इनकी टोह लेने के लिए भेजी गई | पुणे गई टीम ने पुणे के वेटल इलाके में भंवरी के ठिकाने की पड़ताल कर ली। बाद में किराये पर मकान लेने के नाम पर गायकवाड नगर के ड्रीम होम अपार्टमेंट में किचेन डेकोर चलाने वाले के यहां भंवरी की पहचान में सफलता मिली। पुणे पुलिस की सहायता से भंवरी को
दस्तयाब किया। पुणे की अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर साईक्लोनर टीम जोधपुर वापिस आई है।
वहीं संगीता की तलाश में दूसरी टीम सांचौर के हर बाजार में ढूंढती घूमती रही । शातिर संगीता को पुलिस की भनक लग गयी और वह बस में सवार होकर भाग निकली। टीम ने बस का पीछा करती रही। फिर वह टीम को चकमा देने के लिए रास्ते में उतर कर जीप में सवार हो गई। मुखबिर तंत्र के जरिए रास्ते में सांचौर से गुडामालानी के मध्य मार्ग में जीप के रूप में हुई जिसमें उसके होने का अंदेशा गहरा गया। टीम द्वारा रामजीकी गोल फांटा
से
गुडामालानी के मध्य मार्ग पर थाना गुडामालानी की टीम के संयुक्त अथक प्रयासों से संगीता को पकड़ा।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow