सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश की बैठक आयोजित
![सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश की बैठक आयोजित](https://jannayaknews.in/uploads/images/202411/image_870x_6744472453666.jpg)
सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश की बैठक आयोजित
कोटा। भाजपा राजस्थान प्रदेश की ओर से रविवार को आयोजित प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सदस्यता, सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कोटा शहर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के लिए कोटा शहर को 111000 के लक्ष्य की पालना में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं नवाचार के माध्यम से 134662 से अधिक भाजपा सदस्य बना लिए गए हैं। ये सभी ऑनलाइन बनाए गए है। इसके अतिरिक्त ऑफ लाइन सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को डायरियां वितरित की गई है।
प्रदेश बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन पर्व एक बहुत
बड़ा पर्व हैं। ये आने वाले 6 वर्षों के लिए पार्टी संगठन की दिशा तय करेगा। संगठन पर्व चरण प्रथम समीक्षा को 30 नंवबर तक पूर्ण करना है। संगठन पर्व चरण 2 में 15 दिसंबर 2024 तक पूर्ण करना है, जिसमें मण्डल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया सम्पन्न होगी। संगठन पर्व चरण 3 में जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य के चयन की प्रक्रिया होगी।
बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अरूण चतुर्वेदी, सक्रिय सदस्यता प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, कोटा देहात जिला महामंत्री नरेन्द्र राहजा सहित पदाधिकारी मौजूद रहें।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
![like](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://jannayaknews.in/assets/img/reactions/wow.png)