राजद संरक्षक लालू और कांग्रेस नेता सोनिया ने बिहार को 'बर्बाद' कर दिया : अमित शाह

राजद संरक्षक लालू और कांग्रेस नेता सोनिया ने बिहार को 'बर्बाद' कर दिया : अमित शाह
पटना। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार
को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर जोरदार प्रहार किया। शाह ने कहा कि राजद संरक्षक लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बिहार को 'बर्बाद' कर दिया। वे गोपालगंज में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग की गठबंधन सरकार में राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित किया और बिहार को बीमारू राज्य से प्रगतिशील राज्य की पंक्ति में लाकर के खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा अब बिहार को यह तय करना है। उसे लालू-राबड़ी का जंगलराज चाहिए या मोदी जी और नीतीश कुमार का
विकास पथ । उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस जो 65 साल में नहीं कर पाई, वह नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा में राजग सरकार को फिर से वोट दें। हम पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बना देंगे।
बिहार में राजग 2005 में सत्ता में आयी और नीतीश कुमार सीएम बने। इस गठबंधन ने दो दशकों तक बिहार
पर शासन किया। पिछले 20 सालों
में दो बार ऐसा हुआ है जब नीतीश विपक्षी खेमे में चले गए व राजद के साथ गठबंधन में राज्य सरकार चलाई। नीतीश अब राजग खेमे में वापस आ गए और बिहार चुनाव के लिए भाजपा के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं।
शाह ने कहा, यहां लालू-राबड़ी शासन और केंद्र में सोनिया - मनमोहन सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। लालू के दोनों बेटे अब सीएम पद की तैयारी कर रहे हैं। उनकी बेटी मीसा संसद में हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी सदन (विधान परिषद) की सदस्य हैं। लालू अपने परिवार को 'सेट' करने में व्यस्त हैं। उन्होंने बिहार में युवाओं को 'सेट' नहीं किया।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?






