रिलायंस अस्पताल में उद्धव ठाकरे की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट में थे ब्लॉकेज मुंबई

अक्टूबर 15, 2024 - 14:10
 0  3
रिलायंस अस्पताल में उद्धव ठाकरे की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट में थे ब्लॉकेज मुंबई
 
रिलायंस अस्पताल में उद्धव ठाकरे की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट में थे ब्लॉकेज
मुंबई ।
शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार सुबह गिरगांव में स्थित रिलायंस हरकिशन दास अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में आज ही उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार उद्धव ठाकरे को पिछले दो दिनों से तकलीफ हो रही थी। इसी वजह से आज सुबह वे रिलायंस अस्पताल में नियमित जांच के लिए गए थे। अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद एंजियोग्राफी की रिपोर्ट ब्लाकेज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत उद्धव
ठाकरे को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब उन्हें आराम करने की सलकाह दी गई है । उद्धव ठाकरे की इससे पहले साल 2012 में लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। करीब 12 बाद दोबारा एंजियोप्लास्टी की गई है।
साल
दोबारा उनकी

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow