ओपेरा हॉस्पिटल व एकलव्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
ओपेरा हॉस्पिटल व एकलव्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
कोटा शहर के इंद्र विहार स्थित ओपेरा हॉस्पिटल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में ओपेरा हॉस्पिटल के निदेशक महेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की।
वहीं बूंदी के एकलव्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सोनिया शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्र-छात्राओं ने “नन्हा मुन्ना राही हूँ”, “हम इंडिया वाले”, “मिट्टी तेरी बुलाए” जैसे देशभक्ति गीतों पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ ही “आजादी का जश्न है पल बलिदानों का”, “भारत मेरा सबसे प्यारा”, “मेरा मुल्क मेरा देश” जैसे गीतों ने पूरे परिसर को देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
विद्यालय की निदेशिका सोनिया शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी तथा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा दी गई सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
एकलव्य परिसर में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
कोटा में इंद्र विहार स्थित ओपेरा हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ओपेरा हॉस्पिटल के निदेशक महेश शर्मा ने ध्वजारोण किया। ओपेरा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस समारोह में स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे।
जननायक संवाददाता
बूंदी | एकलव्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे देशभक्ति भावना से परिपूर्ण थे। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सोनिया शर्मा द्वारा ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े भी देशभक्ति और शहीदों के बलिदान को याद करते दिखे।
बच्चों द्वारा नन्हा मन्ना राही हूँ.., हम इंडिया वाले..., मिट्टी तेरी बुलाए... आदि गीतों पर ग्रुप डांस
की प्रस्तुति दी। वहीं देशभक्ति के गीत.... आजादी का जश्न है पल बलिदानों का ...शुक्र करो भारत के वीर जवानों का। भारत मेरा सबसे प्यारा और मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ये वतन आदि गीतों से परिसर व विद्याथियों में जोश भर दिया।
विद्यालय की निदेशिका
सोनिया शर्मा की ओर से गाए गीत ऐ मेरे वतन के लोगों... पर सभी भावुक हो गए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया ओर विद्यार्थियों की ओर से दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?