तबला वादक 'उस्ताद' जाकिर हुसैन का निधन 73 की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांस

दिसम्बर 17, 2024 - 16:36
 0  6
तबला वादक 'उस्ताद' जाकिर हुसैन का निधन 73 की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांस


तबला वादक 'उस्ताद' जाकिर हुसैन का निधन
73 की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांस
सैन फ्रांसिस्को । विश्व विख्यात तबला वादक 'उस्ताद' जाकिर हुसैन का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की। परिवार ने आज जारी बयान में कहा हुसैन की मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। उन्होंने 73 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। उनके परिवार के प्रवक्ता जॉन ब्लेइचर ने कहा कि हुसैन की मृत्यु दोपहर 3:42 बजे हुई। वह वर्ष 1970 के दशक में मुंबई से मैरिन काउंटी चले गए थे। वहां उन्होंने
अंतरराष्ट्रीय संगीतकारों के साथ काम किया। वो जैसी नृत्य कंपनियों के साथ सहयोग करते थे। परिवार के प्रवक्ता जॉन ब्लेइचर के अनुसार, वह दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला व उनकी बेटियां अनीसा कुरेशी और इसाबेला कुरेशी हैं। नौ मार्च, 1951 को जन्मे जाकिर प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र हैं। हुसैन अपने पीछे दुनियाभर के अनगिनत संगीत प्रेमियों के लिए संगीत की असाधारण विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और भारतीय
कलाकारों के साथ काम किया। जाकिर हुसैन को उनके करियर में चार ग्रैमी पुरस्कार मिले हैं। उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण प्राप्त हुआ।
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, 'तबला
के
जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के सदस्यों व उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।' प्रधानमंत्री ने लिखा, 'महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow