मुख्यमंत्री भजनलाल का जर्मनी और यूके की यात्रा कर जयपुर लौटने पर किया भव्य स्वागत
राइजिंग राजस्थान में '15 लाख करोड़ के एमओयू'
जयपुर। राइजिंग राजस्थान 2024 को सफल बनाने के उद्देश्य से कृत संकल्पबद्ध सीएम भजनलाल शर्मा का रविवार को जर्मनी व यूके की यात्रा कर जयपुर लौटने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ कैबिनेट मंत्री, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाद जवाहर सर्किल, स्टेच्यू सर्किल, चौमूं हाउस सर्किल के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सीएम भजनलाल शर्मा को अभूतपर्व स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए वादों को पूरा करने के लिए सरकार पहले दिन से संकल्पबद्ध है। विकसित राजस्थान के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा सरकार ने पहली ही साल में राइजिंग राजस्थान के लिए
भाजपा
निवेशकों से एमओयू करने शुरू कर दिए है। पहले मुंबई, दिल्ली, जापान, दक्षिणी कोरिया के बाद अब जर्मनी और यूके के निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए तैयार किया गया है। भाजपा सरकार ने राजस्थान में निवेश के लिए अब तक 15 लाख करोड़ रूपए से अधिक के एमओयू साइन कर लिए है। जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर की बड़ी कंपनियां राजस्थान में निवेश के लिए रूची दिखा रही है। सरकार का
लक्ष्य राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 180 बिलियन डॉलर से 350 बिलियन डॉलर करना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राजधानी जयपुर को खेलों का ह बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्थान रॉयल्स की मालिक कंपनी के साथ मिलकर एमओयू किए है। वहीं जर्मनी और सिंगापुर को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 2024 के लिए पार्टनर कंट्री बनाने का निमंत्रण दिया है। राजस्थान सरकार ने वेदांता
ग्रुप के साथ 1 लाख करोड़ रूपए से अधिक के एमओयू किए है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए वेदांता ग्रुप ने पूंछरी का लौठा और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए आश्वस्त किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली, रामगढ और सलुंबर से जन समर्थन वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। ऐसे में हमें इन सभी प्रत्याशियों को विजय दिलानी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मान कर योजनाएं लागू कर रहे है, उसी तर्ज पर भाजपा सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता को ध्यान में रखकर सभी 200 विधानसभाओं में विकास के कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि युवाओं को रोजगार मिले, उत्कृष्ठ राजस्थान बने, विकसित राजस्थान बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।