चूरू में वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश

जुलाई 10, 2025 - 16:13
 0  13
चूरू में वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश


चूरू में वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश,

दो लोगों की मौत
मानव अंग सहित प्लेन के टुकड़े जगह-जगह बिखरे
जयपुर/बीकानेर। चूरू में राजलदेसर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने
थाना क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्लेन : क्रैश हो गया। जगुआर हादसे में पायलट व को-पायलट की मौत हो गई। चूरू एसपी जय यादव हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में वायु सेना का ट्विन सीटर फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हुआ है। इसमें पायलट और को-पायलट की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मानव अंग सहित प्लेन के टुकड़े भी जगह-जगह बिखर गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। करीब 200 फीट के क्षेत्र में जगह-जगह प्लेन के जलते हुए टुकड़े गिरे हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्वायरी गठित की गई है।
हादसे पर जताया शोक

Rajasthan air force plane crash:राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर  लड़ाकू विमान क्रैश दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत जांच शुरू - BHEL Daily News
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व सीएम भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागड़े ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शर्मा ने संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, चूरू के रतनगढ़ में भारतीय वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना के तुरंत बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है राहत-बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow