वोटर वेरिफिकेशन' के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद

जुलाई 10, 2025 - 16:17
 0  12
वोटर वेरिफिकेशन' के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद


'वोटर वेरिफिकेशन' के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, पटना सहित कई शहरों में प्रदर्शन, ट्रेनें रोकी
पटना। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा बुधवार को बुलाए गए बंद का असर पटना सहित कई जिलों में देखने को मिला। राजधानी पटना के अलावा कई जिलों में बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कहीं ट्रेनें रोक दी गईं, तो कहीं सड़क पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया। पटना की सड़कों पर राहुल गांधी, तेजस्वी समेत महागठबंधन के अन्य दिग्गज नेता प्रदर्शन करते नजर आए।
राज्य के 17 रेलवे स्टेशनों पर भी बंद के दौरान प्रदर्शन किया गया। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। रेलवे ने
बताया कि राज्य भर के 17 अलग
-
अलग स्टेशनों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा
ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका।
हालांकि, इस दौरान कहीं भी हिंसा या तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई। वहीं मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया। मजदूर - कर्मचारी संगठनों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बिहार समेत देश भर में बंद बुलाया। बिहार ग्रामीण बैंक में हड़ताल से करीब 10 हजार करोड़ के कारोबार के नुकसान होने की खबर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले से तय कार्यक्रम के तहत
डिया गठबंधन द्वारा
इस बिहार बंद को धार देने के लिए पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी आयकर गोलंबर पर पहुंचे। जहां पहले से ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां महागठबंधन के नेताओं और
कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य और
था। आयकर गोलंबर से राहुल गांधी,
मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के अन्य नेता एक वाहन पर सवार होकर मार्च के लिए निकले। गाड़ी पर नेताओं के साथ पटना की सड़क पर कार्यकर्ता लगातार पैदल मार्च कर रहे थे।
पैदल मार्च करते हुए यह हुजूम शहीद स्मारक पहुंचा। यहां निर्वाचन कार्यालय से कुछ दूर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया और कई बार स्थिति तनावपूर्ण
बनी। पुलिस बैरिकेडिंग ना तोड़ने की अपील करती रही। राहुल को मृतक गोपाल खेमका के घर जाकर उनके परिजनों से मिलना था। लेकिन प्रशासन
ने
सुरक्षा कारणों की वजह से राहुल को खेमका के घर जाने से रोका दिया।
पप्पू यादव, कन्हैया कुमार को गाड़ी पर चढ़ने से रोका
पटना में बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से सासंद पप्पू यादव व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की गाड़ी में चढ़ने से रोका गया | राहुल - तेजस्वी ओपन गाड़ी में सवार होकर महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। तभी पप्पू और कन्हैया ने भी उसमें चढ़ने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को रोक दिया। इस कारण उन्हें भारी फजीहत झेलनी पडी ।
महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी मतों की चोरी की कोशिश हो रही : राहुल गांधी
पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व तेजस्वी यादव एक साथ सड़कों पर उतर कर विरोध मार्च में हिस्सा लिया। पटना में राहुल गांधी ने बंद समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की किताब थी। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, 'बिहार में वोट की चोरी की कोशिश हो रही है । मैं बिहार की जनता को कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था। वैसे ही बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। गरीबों का वोट छीनने का यह तरीका है।' राहुल गांधी ने चुनाव योग पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको जो करना है करिए, मगर बाद में कानून आप पर लागू
होगा । भूलिए मत आप कितने भी बड़े हों, कहीं भी बैठे हों, कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है। आपका काम बिहार
'जनता के दिल के अंदर जो हो उसको पूरा करने का है। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट की चोरी की गई है। हमलोग इलेक्शन कमिश्नर से
मिले थे। मैंने उनसे पूछा कि आपको क्या लगा? और सभी ने कहा कि चुनाव आयुक्त भाजपा जैसे बात कर रहे हैं। वो भूल रहे हैं कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं, वो हिन्दुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं और उनका काम संविधान की रक्षा करना है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow