देश के '51वें चीफ जस्टिस' होंगे जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को लेंगे शपथ 6 महीने रहेगा कार्यकाल

अक्टूबर 18, 2024 - 11:44
 0  6
देश के '51वें चीफ जस्टिस' होंगे जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को लेंगे शपथ 6 महीने रहेगा कार्यकाल
 
देश के '51वें चीफ जस्टिस' होंगे जस्टिस संजीव खन्ना
11 नवंबर को लेंगे शपथ 6 महीने रहेगा कार्यकाल
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को देश के देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की औपचारिक सिफारिश केंद्र से की है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होंगे। जस्टिस संजीव खन्ना दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। वो 11 नवंबर को 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना को 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था। उसके पहले वो दिल्ली हाई कोर्ट के जज थे। जस्टिस संजीव खन्ना का चीफ जस्टिस
के रूप में कार्यकाल 11 नवंबर से 13 मई 2025 तक का होगा।
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। सुप्रीम कोर्ट जज बनाए जाने से पहले वे दिल्ली हाई कोर्ट में 14 साल तक जज रहे।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow