दुनियाभर में दिखाई दिया सुपरमून ज्यादा बड़ा और अधिक चमकीला नजर आया चांद

अक्टूबर 18, 2024 - 11:41
 0  7
दुनियाभर में दिखाई दिया सुपरमून ज्यादा बड़ा और अधिक चमकीला नजर आया चांद
 
दुनियाभर में दिखाई दिया सुपरमून
ज्यादा बड़ा और अधिक चमकीला नजर आया चांद
नई दिल्ली।
दुनियाभर में गुरुवार को सुपरमून दिखाई दिया। इस दौरान चंद्रमा का आकार सामान्य से 14 फीसदी बड़ा दिखाई दिया। चांद 30 फीसदी ज्यादा चमकीला भी नजर आया । सुपरमून तब होता है, जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। इस वजह से चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इस सुपरमून को देखने पर ऐसा लगा जैसे यह पृथ्वी के करीब आ रहा है। दिल्ली, गुवाहाटी, कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में सुपरमून दिखाई दिया। इस साल यह तीसरा सुपरमून 15 नवंबर को फिर दिखेगा गुरुवार
को चांद पृथ्वी से लगभग 351,519 किमी दूर रहा। जबकि आमतौर पर यह सबसे दूर 4,05,000 किमी और सबसे करीब 3,63,104 किमी होती है। पिछले महीने 18 सितंबर को भी सुपरमून दिखाई दिया था, तब चांद पृथ्वी से 357,485 किमी दूर था।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow