पीएम म्यूजियम ने राहुल को लिखा पत्र - नेहरू से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स वापस करने की मांग

दिसम्बर 17, 2024 - 16:31
 0  2
पीएम म्यूजियम ने राहुल को लिखा पत्र - नेहरू से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स वापस करने की मांग


पीएम म्यूजियम ने राहुल को लिखा पत्र - नेहरू से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स वापस करने की मांग
इसमें एडविना, जेपी, आइंस्टाइन को लिखी चिट्ठियां, 2008 में सोनिया ने म्यूजियम से मंगवाए थे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री म्यूजियम की कहा कि 'सितंबर 2024 में भी मैंने
ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेटर लिखा है, जिसमें उनसे नेहरू से जुड़े डॉक्यूमेंट्स वापस करने की मांग ई है। प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी के सदस्य रिजवान कादरी ने सोमवार को कहा 2008 में यूपीए कार्यकाल में 51 बक्सों में भरकर नेहरू के पर्सनल लेटर सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे। या तो सभी लेटर वापस किए जाएं, या फिर इन्हें स्कैन करने की इजाजत दी जाए, क्योंकि ये डॉक्यूमेंट्स पहले ही पीएम म्यूजियम का हिस्सा थे। रिजवान ने
सोनिया गांधी को पत्र लौटाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर मैंने अब राहुल को पत्र लिखा है।' राहुल को रिजवान ने 10 दिसंबर को लेटर लिखा था। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आई है। रिजवान ने जिन 51 बक्सों की बात कर रहे हैं, उनमें नेहरू के वे लेटर रखे हुए हैं, जो उन्होंने एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टाइन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत को लिखे थे।
भाजपा बोली- ऐसा क्या था, जो गांधी परिवार देश को नहीं बताना चाहता
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि उन लेटर में ऐसा क्या लिखा था, जो गांधी परिवार नहीं चाहता वे बातें देश के सामने आएं। इस स्मारक में शुरू में सिर्फ नेहरू के ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्स ही मौजूद थे, जिनमें नेहरू के वर्ल्ड लीडर्स को लिखे लेटर शामिल थे। बाद में पता चला कि 51 बक्से ऐसे भी थे, जिनमें नेहरू के एडविना माउंटबेटन, जेपी नारायण और कई अन्य नेताओं को लिखे गए
पत्र थे। अब सवाल यह है कि क्या विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल वाकई सोनिया गांधी से बात करेंगे वे इन पत्रों को देश को वापस लौटा दें। गांधी परिवार नहीं चाहता था ये पत्र जनता तक आएं। आखिर, इन पत्रों में ऐसा क्या था कि सोनिया गांधी नहीं चाहती थीं वो सार्वजनिक हों? उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए। संबि पात्रा ने पूछा कि आखिर क्यों पंडित नेहरू के खतों को छुपाया जा रहा है?

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow