मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे: गहलोत

अक्टूबर 19, 2024 - 12:12
 0  5
मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे: गहलोत
 
मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे: गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों की टाइमिंग को लेकर आयोग पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया अच्छा नहीं है। जिस तरह महाराष्ट्र में 23 नवंबर को नतीजे आएंगे व उसके बाद 26 नवंबर को विधानसभा का लास्ट डे है। इसका मतलब है, शाम को परिणाम आएंगे और दो दिन बाद ही नई सरकार का गठन होगा। आज तक इतिहास में ऐसा नहीं हुआ विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के दो दिन पहले ही रिजल्ट आए हो। हरियाणा में इन्होंने उल्टा किया। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव साथ
करवाने चाहिए थे। गहलोत शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
महाराष्ट्र चुनावों पर गहलोत ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है विधानसभा के कार्यकाल से दो दिन पहले आप चुनाव संपन्न करवा रहे हो । चुनाव की काउंटिंग भी होती है, कई बार रिकाउंटिंग भी होती है। कोई शिकायत भी करता है, शिकायतें दूर होती हैं। लोग चुनाव आयोग भी जाते
हैं। यह अपने आप में एक संकेत करता है कि चुनाव आयोग का रुख अच्छा नहीं है। गहलोत ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जहां उपचुनाव हो रहे हैं, आज ही मैंने सब से बात की है। सब को यह कहा है कि आप सब मिलकर एकजुट होकर चुनाव लड़ो और हमें जीत कर आना है। गठबंधन के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह तो हाईकमान फैसला करता है। यह फैसला स्टेट में नहीं होता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मेरी भी चार-पांच दिन पहले बात हुई थी। उनका यह कहना था कि हाईकमान स्तर पर ही तय होगा क्या करना है? गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान में हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow