निःशुल्क कन्या विवाह व श्याम निशान यात्रा के पोस्टर का विमोचन

नवंबर 22, 2024 - 14:04
 0  2
निःशुल्क कन्या विवाह व श्याम निशान यात्रा के पोस्टर का विमोचन


निःशुल्क कन्या विवाह व श्याम निशान यात्रा के पोस्टर का विमोचन
श्याम महोत्सव में पांच बेटियां बंधेगी परिणयसूत्र में निःशुल्क कन्या विवाह 14 व भव्य श्याम निशान यात्रा 15 दिसम्बर को
जननायक संवाददाता
कोटा। श्री श्याम महोत्सव के तहत निःशुल्क कन्या विवाह व श्याम निशान यात्रा का आयोजन 14 व 15 दिसम्बर को गीता भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन इण्डियन रेडक्रॉस अध्यक्ष राजेशकृष्ण बिरला
किया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव के तहत 14 दिसंबर को गीता भवन में जरूरतमंद 5 बेटियों का निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। यह आयोजन समाजसेवा और श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा की भावना को समर्पित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12.15 बजे कन्या विवाह से होगी।
रात 8.15 बजे श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें दिल्ली से प्रसिद्ध भजन गायिका देवांशी सौलंकी अपनी प्रस्तुति से भक्तों को भक्ति रस से सराबोर करेंगी।
श्याम महोत्सव का दूसरा
प्रमुख आकर्षण 15 दिसंबर को आयोजित भव्य श्याम निशान यात्रा
होगी। यह यात्रा रामपुरा बाजार से शुरू होकर रामधाम आश्रम तक निकाली जाएगी। निशान यात्रा में भक्ति गीतों, नृत्य, और रंग-बिरंगे निशानों के साथ एक अद्भुत धार्मिक माहौल बनेगा | 24

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow