दिल्ली के कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन अब कांग्रेस का नया मुख्यालय

जनवरी 16, 2025 - 16:01
 0  1
दिल्ली के कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन अब कांग्रेस का नया मुख्यालय


दिल्ली के कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन अब कांग्रेस का नया मुख्यालय
राहुल बोले- हम भाजपा-संघ के साथ इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे
सोनिया गांधी ने किया नए मुख्यालय का उद्घाटन नई दिल्ली (एजेंसी)।
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया बुधवार को नई दिल्ली में 9ए, कोटला रोड स्थित पार्टी के नए मुख्यालय (इंदिरा गांधी भवन) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और झंडा गीत तथा राष्ट्र गान हुआ। इस अवसर पर सोनिया गांधी और कांग्रेसाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।
इस मौके पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि नया मुख्यालय कोई साधारण भवन नहीं है, बल्कि यह देश की मिट्टी से निकला है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने देश की सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ भाजपा और आरएसएस, बल्कि इंडियन स्टेट से भी लड़ाई लड़ रही है। जो लोग कहते हैं कि भारत को 1947 में स्वतंत्रता नहीं
मिली, यह हर एक भारतीय का अपमान है। अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद कर दें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पिछले 47 वर्षों से कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड में रहा है। आज मुख्यालय का उद्घाटन हमारी पार्टी के इतिहास में मील का पत्थर है। यह कांग्रेस मुख्यालय उनके विरुद्ध लड़ाई का केंद्र बनेगा, जो संविधान को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने संघ, भाजपा पर देश के इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा देशवासियों व कांग्रेसजनों को देश का इतिहास याद रखना चाहिए। आंबेडकर ने कहा था कि वो इतिहास नहीं बना सकते, जो इतिहास को भूल जाते हैं।
'इंडियन स्टेट' के बयान को


लेकर घिरे राहुल गांधी भाजपा ने बताया देश को तोड़ने वाला बयान
इंडियन स्टेट को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी घिरते दिखाई दे रहे है। भाजपा इस बयान को लेकर हमलावर है। बुधवार को भा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान देश को तोड़ने वाला है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि अब कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गई है। राहुल गांधी की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही है जो देश जानता है - वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है, जो भारत को बदनाम, अपमानित करना चाहते हैं। उनके बार - बार के कार्यों ने भी इस विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने की दिशा में है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow