मुख्यमंत्री भजनलाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की आमुखीकरण कार्यशाला को किया संबोधित

जनवरी 24, 2025 - 16:57
 0  2
मुख्यमंत्री भजनलाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की आमुखीकरण कार्यशाला को किया संबोधित


मुख्यमंत्री भजनलाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की आमुखीकरण कार्यशाला को किया संबोधित
महिलाओं-बच्चों के सशक्तीकरण से ही देश-प्रदेश होगा मजबूत : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं हमारी आधी आबादी हैं और बच्चे हमारे भविष्य की नींव हैं। उनके विकास व सशक्तिकरण से ही हमारा देश-प्रदेश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने, उनके स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही, राज्य सरकार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शर्मा गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की 'सशक्त नींव - उज्ज्वल भविष्य' की थीम पर आयोजित आमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा महिलाओं एवं बच्चों को सशक्त बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग महत्वपूर्ण कड़ी है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी कार्मिक पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता व
जय की मातृत्व पोषण योजना बाड़ा, बारा, डूंगरपुर, 1
020 से अब तक
आर्थिक दिया
और उदयपुर
राशि के साथ उक्त
निष्ठा से काम करते हुए योजनाओं का लाभ धरातल तक सुनिश्चित करें। साथ ही, नवीनतम तकनीक एवं नवाचारों से खुद को अपडेट रखें ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 43 लाख बच्चों, महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। पोषाहार की गुणवत्ता के लिए ओटीपी आधारित प्राप्ति तथा चेहरे से पहचान जैसे नवाचार किए गए हैं। मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पोषण के रूप में गर्म दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित
गए
उदयपुर
दूगरपुर
रूप से खोलने व बच्चों को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार के लिए भामाशाहों, एनजीओ और सीएसआर भागीदारों का सहयोग लें। साथ भामाशाहों की सूची आंगनबाड़ी केन्द्रों व कार्यालयों के बाहर लगाएं जिससे बाकी लोग भी प्रेरित हों। शर्मा ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें महिला सुरक्षा व सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, सखी केन्द्र, उद्यम प्रोत्साहन योजना, वर्क
© बारा
तापगढ़
भवि
नीं शर्मा ने आईसीडीएस फील्ड कार्मिक उज्ज प्रशिक्षण के लिए धौलपुर में स्किल लैब का वर्चुअल उद्घाटन किया। नवीनतम तकनीक से लैस इस स्किल लैब के शुभारंभ से आईसीडीएस कार्मिकों के प्रशिक्षण में सुविधा मिलेगी। इससे संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। साथ ही, सखी वन स्टॉप सेंटर 181 के पोस्टर, डीबीटी के साथ व्यवहार परिवर्तन की रणनीति के पोस्टर तथा कालीबाई भील उड़ान योजना की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। उन्होंने सेल्फी बूथ पर फोटो खिंचवाई।
फ्रॉम होम योजना, शिक्षा सेतु योजना, अमृता हाट योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना शामिल हैं। महिला हेल्प लाइन नंबर 181 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा काली बाई भील उड़ान योजना को पूर्ण पारदर्शिता से लागू कर पात्र लाभार्थी किशोरियों को समय पर सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना से बालिकाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आया एवं बाल लिंगानुपात बालिका शिक्षा में सुधार हुआ है।
उपमुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, विभागीय अधिकारियों सहित विभिन्न कार्मिकों से संवाद किया।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow