दो राज्यों की सरकार का फैसला आज महाराष्ट्र और झारखंड

नवंबर 23, 2024 - 14:26
 0  3
दो राज्यों की सरकार का फैसला आज महाराष्ट्र और झारखंड


दो राज्यों की सरकार का फैसला आज
महाराष्ट्र और झारखंड के साथ उप चुनावों की मतगणना 
नवंबर महीने में देश के 14 राज्यों में 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। विधानसभा उपचुनावों की बात करें, तो तमाम राज्यों में भाजपा-कांग्रेस के बीच जंग है, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।
48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए हैं। जिसमें 13 नवंबर को देश भर में 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और एक वायनाड
0
100006
लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। इसमें राजस्थान की सात पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार की चार, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो और केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात और मेघालय की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। वहीं सिक्किम की दो सीटों पर भी उपचुनाव होना था, लेकिन यहां दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया।
राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा, बिहार में भाजपा - जेडीयू-राजद और कांग्रेस के बीच उपचुनाव के लिए जंग है। जबकि केरल की वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफसे खाली करने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है।
7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का नतीजा
जयपुर। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनावों के रिजल्ट 23 नवंबर (शनिवार) को आएंगे। प्रदेश के 7 जिला मुख्यालयों झुंझुनूं, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर और डूंगरपुर पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट
गिने जाएँगे। इसके बाद ईवीएम के वोटों की
गिनती होगी।
पांच सीटों पर विधायकों के सांसद बनने और दो पर विधायकों के निधन की वजह से उपचुनाव हुए हैं। उपचुनावों के रिजल्ट सरकार और विपक्ष दोनों का सियासी नरेटिव सेट करेगा। इन 7 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें भाजपा के पास सलूंबर को छोड़कर कोई सीट नहीं थी।
दौसा सीट से कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं
से बृजेंद्र सिंह ओला, खींवसर से हनुमान बेनीवाल, और चौरासी विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार रोत के सांसद बन जाने से सीटें खाली हुई थी। संलूबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन होने की वजह से सीट खाली हुई है।
ईवीएम से सुबह 8:30 बजे से होगी काउंटिंग
राज्य के मुख्य निवाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- ईवीएम से वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू की जाएगी। इसके लिए 98 टेबल लगाई गई है। सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 141 राउंड में ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। वोटर्स की संख्या के आधार पर 18 से 22 राउंड में गिनती होगी।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow