यमुना पर सियासत तेज, आप और भाजपा पहुंचीं चुनाव आयोग

जनवरी 29, 2025 - 16:10
 0  5
यमुना पर सियासत तेज, आप और भाजपा पहुंचीं चुनाव आयोग


यमुना पर सियासत तेज, आप और भाजपा पहुंचीं चुनाव आयोग

आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद सियासत तेज हो गयी है। दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल ने आज इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मुलाकात की। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर कड़े शब्दों में प्रहार भी करते रहे।
आम आदमी पार्टी का आरोप है हरियाणा सरकार यमुना नदी में प्रदूषित जल छोड़ रही है। इससे यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है। अमोनिया की मात्रा बढ़ने से दिल्ली में जल का संकट पैदा हो सकता है। पार्टी इसको लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग कर रही है। दूसरी ओर भाजपा इसे लोकतांत्रिक राजनीति के लिए गंभीर मुद्दा बताते हुए आआपा नेताओं पर झूठे दावे करने का आरोप लगा रही है। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में चुनाव
आयोग से मिला। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयान को खतरनाक बताया और कहा कि उनका गैर- जिम्मेदाराना एवं अनुचित रवैया सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वे दिल्ली की जनता के मन में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी शामिल रहे। सीतारमण ने आयोग से मुलाकात के
बाद पत्रकारों को बताया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष सवाल उठाए हैं कि एक पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री दूसरे सीएम पर नरसंहार के आरोप कैसे लगा सकते हैं। यह हरियाणा की जनता का अपमान है। हमने चुनाव आयोग से केजरीवाल के चुनाव-प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ चुनाव आयोग से मिलीं। आयोग से मुलाकात के
बाद अतिशी ने कहा कि हमने दिल्ली में पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग से चर्चा की। हमने उन्हें बताया यमुना में अमोनिया विशाक्त स्तर तक पहुंच गया है। अगर इसी तरह से प्रदूषित जल दिल्ली को मिलता रहा तो जल शोधन संयंत्र काम करना बंद कर देंगे। दिल्ली की 30 प्रतिशत जनता को पानी नहीं मिलेगा। आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वे दिल्ली के लोगों के हित में जरूरी कदम उठाएंगे।
यमुना के पानी में जहर मिलाने वाला केजरीवाल का बयान राष्ट्रविरोधी : माकन कांग्रेस ने • यमुना के पानी में जहर मिलाने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और भाजपा दोनों को कटघरे में खड़ा किया है। अजय माकन ने कहा है कि
आपा व भाजपा में से इसके लिए जो दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अजय माकन ने कहा कि यमुना के पानी में हरियाणा से जहर मिलाये जाना वाला जो बयान केजरीवाल
दे
रहे हैं, ऐसे आरोप युद्धकाल में दुश्मन देशों पर लगाए जाते हैं। बयान से यह साबित होता है कि केजरीवाल राष्ट्रविरोधी हैं। केजरीवाल वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के शिगूफे छोड़ते रहे हैं। मामले की जांच कराई जानी चाहिए। जांच में अगर साबित होता है यमुना जल में जहर मिलाया जा रहा है तो हरियाणा सरकार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow