हिमाचल में बर्फबारी - बारिश से जनजीवन प्रभावित

दिसम्बर 29, 2024 - 16:22
 0  1
हिमाचल में बर्फबारी - बारिश से जनजीवन प्रभावित


हिमाचल में बर्फबारी - बारिश से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने जहां बागवानों व किसानों को राहत दी वहीं जनजीवन पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा है। सड़कों व हाइवे पर बर्फ जमने से सफर जोखिम भरा हो गया है और कई स्थानों पर वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
लाहौल-स्पीति में जनजीवन ठप लाहौल-स्पीति में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। अब तक एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण जिले में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से ठप हो
गया है। संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं
और यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। प्रशासन की ओर से सड़कें खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
GALLANT XIX ITBPFORCE
कांगड़ा में बारिश - धौलाधार में हिमपात कांगड़ा जिले के निचले इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है तो धौलाधार की पहाड़ियों में ताजा हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी ने शीतलहर को तेज कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि बादलों के बरसने से लोग खुश हैं।
किसानों और बागवानों के लिए राहत
राज्य में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से किसान और बागवान चिंतित थे। इस बर्फबारी ने उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। किसानों का कहना है कि बर्फबारी से फसलों को फायदा होगा और मिट्टी की किन्नौर में एनएच और संपर्क मार्ग अवरुद्ध किन्नौर में भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
रात से बर्फबारी से जिले में आधे से दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है। जिले में एनएच व संपर्क मार्ग बर्फ से ढक गए। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नमी बनी रहेगी। बागवानों के लिए यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए बर्फबारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। बारिश, बर्फबारी के कारण राज्य के 5 शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इनमें लाहौल-स्पीति के ताबो में 7.6, समधो में -4.3, कल्पा में -2.5 कुकुमसेरी में 1.8 व रिकांगपिओ में -0.7 डिग्री रिकार्ड किया। मनाली में न्यूनतम तापमान 0.2 और शिमला में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मनाली के सोलंग नाला में फिसला वाहन, कई गाड़ियां बर्फ में फंसी पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। सोलंग नाला के पास एक वाहन सड़क से फिसलकर नीचे गिर गया। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोलंग नाला के पास फंसे 200 वाहनों को निकालने का प्रयास जारी है। यहां बर्फबारी से लगे जाम में वाहन कल देर शाम से फंसे हैं। प्रशासन ने अटल टनल को बंद कर दिया है और नेहरू कुंड तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी है। चंबा के पांगी - भरमौर में बर्फबारी,
चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में लगातार हिमपात जारी है। पांगी मुख्यालय किलाड़ में अब तक आठ इंच बर्फ गिर चुकी है। जिले के निचले इलाकों में कल से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को राहत मिली है लेकिन जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सिरमौर जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई। इससे जिले में ठंड बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
हिमाचल की चांशल घाटी में बर्फीले तूफान में फंसे आठ लोग, 12 घंटे बाद रेस्क्यू
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी अब कहर बरपाने लगी है। बर्फबारी से जगह जगह सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हुआ है। वहीं कई जगह लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय स्तर पर टीमें सक्रिय हैं। शिमला के रोहडू उपमण्डल के पर्यटन स्थल चांशल घाटी में बर्फीले तूफान में फंसे आठ व्यक्तियों को लोक निर्माण विभाग मंडल डोडरा क्वार की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लडोट पंहुचाया है। यह रेस्क्यू अभियान शुक्रवार को रातभर चलता रहा। ये सभी 8 व्यक्ति एक जिप्सी, स्कार्पियो व पिकअप में सवार थे और चांशल घाटी के बर्फीले तूफान में फंस गए थे। इनमें जिप्सी और पिकअप डोडरा क्वार से रोहडू की ओर आ रही थी। वहीं स्कार्पियो में सवार होकर लोग रोहडू से चांशल
घाटी घूमने गए थे। लोक निर्माण विभाग मंडल डोडरा क्वार की टीम को जैसे ही उनके चांशल घाटी में फंसे होने की सूचना मिली। लोनिवि की टीम ने बिना देरी किए शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब दो जेसीबी मशीनों की सहायता से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया व चांशल घाटी पंहुची। लगातार 12 घंटों से अथक प्रयास के बाद शनिवार सुबह सात बजे सभी 8 व्यक्तियों को सकुशल लडोट पंहुचाया गया। लोक निर्माण विभाग मंडल डोडरा क्वार अधिशाषी अभियंता नरेंद्र नायक ने बताया कि यह रेस्क्यू अभियान रातभर लगातार 12 घंटे चला और सुबह 4 बजे खत्म हुआ। उन्होंने बताया कि सभी आठ व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित पंहुचाया गया है। नायक ने बताया कि चांशल घाटी में लगभग 5 से 7 फीट बर्फ जमी हुई है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow